फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tota of personnel operating buses in unlocked forest

हाथरस: अनलॉक वन में बसों के संचालन में कर्मियों का टोटा

Wed, 03 Jun 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tota of personnel operating buses in unlocked forest
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अनलॉक-1 में हाथरस डिपो को रोडवेज बसों के संचालन में कर्मियों का टोटा है। इसकी वजह यह है कि 70 बसें प्रवासी मजदूरों को उनके घर को पहुंचाने में लगी हुई है । इन बसों के संचालन के लिए जिला स्टेडियम में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। इस कारण बस स्टैंड पर बसों के संचालन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं । वहीं रोडवेज के अधिकारी संचालन की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मंगलवार को हाथरस डिपो की एक दर्जन से अधिक बसों से 200 यात्रियों को उनके नियत स्थान पर पहुंचाया। यात्रियों को रवाना करने से पूर्व थर्मल स्कैनिंग आदि की प्रक्रिया को पूरा किया गया ।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथों में वर्तमान में 84 बसें हैं। इसमें 70 बसें जिला स्टेडियम में बने नोडल सेंटर पर लगी हुई है । इन बसों के जरिए प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। बसों के संचालन में काफी कर्मी द्वारा लगाए गए हैं। इधर अनलॉक वन की शुरुआत के दूसरे दिन कर्मचारियों की कमी सामने आई और कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ आगरा अलीगढ़ नोएडा आदि के लिए रवाना किया गया । इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि हमारे काफी कर्मचारी जिला स्टेडियम में बसों के संचालन में लगे हुए हैं। इस कारण बस स्टैंड पर कर्मियों की कमी है। बसों के संचालन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed