{"_id":"6310f415375ec21876201011","slug":"hathras-today-will-be-the-inauguration-of-the-fair-shridauji-maharaj-hathras-news-ali2994416147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज होगा मेला श्रीदाऊजी महाराज का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज होगा मेला श्रीदाऊजी महाराज का उद्घाटन
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज क्षेत्र में की गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा शामिल होंगे। बृहस्पतिवार की शाम को झूले और खेल-तमाशे वालों की दुकानें सजकर तैयार हो र्गइं। मेला परिसर में सुरक्षा इंतजामों का भी खाका खींच लिया गया है।
उल्लेखनीय कि पिछले दो साल से कोरोना के चलते मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन नहीं हो रहा था। दो साल बाद लगने जा रहे मेले की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को बल्देव छठ से होगी। शुक्रवार की सुबह मंदिर में दाऊबाबा और रेवती मैया का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। भव्य शृंगार किया जाएगा। पंचामृत प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम को करीब चार बजे बिजलीघर के निकट बने गेट केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर शुभारंभ किया जाएगा।
शाम को दंगल का आयोजन होगा। उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में तैयारियों का हाल जान रहे हैं। बृहस्पतिवार को दंगल के अखाड़े पर मिट्टी को समतल करने का काम किया गया। मेला क्षेत्र के लिए जाने वाली सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। मेले में मौत का कुआं और झूला सहित तमाम तरह के खेल-तमाशे लगकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू होने वाले मेले में संगीत सम्मेलन, लाफ्टर शो, पंजाबी दरबार, भजन संध्या सहित तमाम कार्यक्रम होंगे। इनमें काफी भीड़ जुटेगी। मेले के महिला बाजार में दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़ वाले इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा वाच टावरों से निगरानी की जाएगी। संवाद