{"_id":"62113d786693e54c1e58b488","slug":"hathras-today-the-great-festival-of-democracy-do-the-duty-of-being-an-ideal-citizen-sadabad-news-ali28552734","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज लोकतंत्र का महापर्व, आदर्श नागरिक होने का निभाएं फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज लोकतंत्र का महापर्व, आदर्श नागरिक होने का निभाएं फर्ज
विज्ञापन
अदिति गिरी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आज लोकतंत्र का महापर्व है। आदर्श नागरिक होने का फर्ज निभाना है, तो आओ मतदान जरूर करें। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के 455 पोलिंग बूथों पर कुल 373595 मतदाता हैं।
रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में चार जोनल मजिस्ट्रेट और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
26 संवेदनशील बूथ हैं। कई ईवीएम व वीवीपैट मशीनें रिजर्व में रखी गईं हैं, जिससे कि ईवीएम में खराबी आने पर उसे तत्काल बदला जा सके।
ये होंगे वैकल्पिक 12 पहचान पत्र : आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, डाकघर की पासबुक, राज्य कर्मचारी पहचान पत्र, केंद्रीय कर्मचारी पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, श्रम कार्ड, शिक्षण संस्थान से जारी फोटो युक्त पहचान पत्र।
विज्ञापन
हमारे भविष्य के लिए दें वोट
- हमारे भविष्य के लिए आप प्लीज वोट जरूर करना। बाद में समस्याओं की शिकायत करते रहने से कुछ नहीं होगा। इससे अच्छा है आप घर से निकलें और मतदान करें। - हर्ष जैसवाल, उम्र 17 साल
- क्षेत्र के विकास के लिए मतदान जरूरी है। मेरी अभी उम्र नहीं हुई है, लेकिन मैंने दोस्तों के साथ पूरी कॉलोनी में वोट डालने की अपील की है। अंकल आंटी ने हमसे कहा है कि वोट करने के बाद ही वह भोजन करेंगे। - दिव्यांश नगाइच, उम्र 12 साल।
- मेरी उम्र अभी मतदान करने की नहीं है, इसलिए लोकतंत्र के उत्सव में वोट भले ही नहीं दे रही, पर मताधिकार की कीमत जानती हूं। अपने एक वोट से हम सरकार बदल सकते हैं। मैंने मम्मी पापा से वोट करने का वादा लिया है। - अदिति गिरी, उम्र 10 साल।

दिव्यांश नगाइच।- फोटो : SADABAD

हर्ष जैसवाल।- फोटो : SADABAD