फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today's minister in-charge of the district will review the rescue operations from Covid

हाथरस : आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री, कोविड से बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा

Sat, 22 May 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Today's minister in-charge of the district will review the rescue operations from Covid
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी 22 मई शनिवार को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। पंचायतराज विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी मंत्री जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कोरोना बचाव को लेकर हुए इंतजामातों और टीकाकरण आदि की समीक्षा करेंगे। वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन आदि कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं।
प्रदेश के पंचायतराज मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी 21 मई को जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह जिले में होने वाले टीकाकरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता, कोविड मरीजों की सुविधाओं आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अमले में खलबली मची रही। कलेक्ट्रेट व विकास भवन में स्थित कार्यालयों में सभी विभागाध्यक्ष अपनी अपनी योजनाओं के संबंधित प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी कोरोना बचाव को लेकर किए गए इंतजामों का खाका तैयार करने में जुटे रहे। ग्राम पंचायतों में हुए सैनिटाइजेशन, टीकाकरण, टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि प्रभारी मंत्री 22 मई की सुबह 11 बजे निरीक्षण भवन पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12 बजे किसी एक कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और 12.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड संबंधित तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में डेढ बजे भाजपा कार्यालय पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे और प्रेसवार्ता करेंगे। ढाई बजे निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed