{"_id":"5dc9a97d8ebc3e5b1e1e5c7b","slug":"hathras-three-people-confirmed-dengue-in-nagla-baghel-of-sahapau-shaphu-news-ali2185312168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सहपऊ के नगला बघेल में तीन लोगों को डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सहपऊ के नगला बघेल में तीन लोगों को डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
हाथरस के सहपऊ के गांव नगला बघेल में बुखार के प्रकोप के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों क?
- फोटो : SHAPHU
सहपऊ में तीन लोगों को डेंगू की पुष्टि
आगरा में गंभीर हालत में चल रहा उनका इलाज
दो मलेरिया पीड़ित भी मिले, 27 के खून के नमूने लिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ (हाथरस)। अब क्षेत्र के गांव नगला बघेल में बुखार ने पांव पसार लिए हैं। घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। गांव में कुल 27 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं, जिनमें से गंभीर हालत में आगरा रेफर किए गए तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिन्हें इलाज के लिए हाथरस रेफर किया गया है। डेंगू की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। विभागीय टीम गांव में पहुंच गई। कुल 63 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 27 के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉ. आनंद कुमार माहौर ने बताया कि जिन लोगों के खून के नमूने लिए गए हैं, उनकी जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्हें किस किस्म का बुखार है। मलेरिया के दो मरीजों को हाथरस रेफर किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि सीएचसी पर भी डेंगू की जांच शुरू हो गई है। क्षेत्र के लोगों को बाहर अथवा प्राइवेट लैबों में जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
नगला बघेल में पवन कुमार (18 वर्ष) पुत्र महीपाल, कुक़ुश (15 वर्ष) पुत्री कालीचरण एवं अंशू (18 वर्ष) पुत्र फूल सिंह का इलाज आगरा में चल रहा है। वहां उनके खून की जांच में डेंगू पाया गया है। इधर, उपरोक्त गांव के अन्य बीमार लोगों में शशि पत्नी अशोक कुमार, सुधा पत्नी सत्यवीर सिंह, लवकुश एवं कृष्णा पुत्रगण सत्यवीर सिंह, विष्णु पुत्र चंद्रपाल एवं चंद्रपाल की पत्नी मिथलेश, विरजेश एवं नरेश पुत्रगण रघुवीर सिंह, रघुवीर सिंह पुत्र श्रीराम, मिथलेश पुत्री चरण सिंह, जुगेंद्र पुत्र चुन्नी लाल भी वायरल और मलेरिया से भी पीड़ित पाए गए हैं।