{"_id":"5ef3a0068ebc3e42ec14a2fd","slug":"hathras-three-areas-including-ghantaghar-saket-colony-freed-from-hotspots-hathras-news-ali2369847166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घंटाघर, साकेत कॉलोनी सहित तीन क्षेत्र किए हॉटस्पाट से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घंटाघर, साकेत कॉलोनी सहित तीन क्षेत्र किए हॉटस्पाट से मुक्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार के शहर के दुकानदारों को और राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने शहर के घंटाघर-मोहनगंज, साकेत कॉलोनी के अलावा सिकंदराराऊ के गांव बरतरखास को हॉटस्पाट से मुक्त कर दिया है।
यहां अब पूर्व की भांति सामान्य गतिविधियां संचालित होंगी। उल्लेखनीय है कि घंटाघर-मोहनगंज के हॉटस्पाट में आने से शहर के काफी मुख्य बाजार बंद थे। यहां कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद इन्हें हॉटस्पाट घोषित किया गया था।
अब उम्मीद है बृहस्पतिवार से शहर का काफी बाजार खुल जाएगा। वहीं सासनी के गांव द्वारिकापुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। ऐसे में डीएम ने सासनी के गांव द्वारिकापुर के 250 मीटर परिधि के इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया है।