{"_id":"6223a52a9bc36f608c652f8f","slug":"hathras-thousands-stolen-from-three-shops-in-mandi-committee-hathras-news-ali286493813","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मंडी समिति में तीन दुकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मंडी समिति में तीन दुकानों से हजारों की चोरी
विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति में चोरी के लिए तोड़ा गया दुकान का ताला व शटर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस मंडी समिति में चोरों ने तीन दुकानों के ताले व शटर तोड़ दिए। बदमाश यहां से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन की।
हाथरस मंडी समिति में गल्ले की करीब दो सौ दुकानें हैं। चोरों ने तीसरी बार गल्ला की दुकानों को निशाना बनाया है। मंडी समिति में द्वारिका प्रसाद विनोद कुमार, श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी, बिहारी लाल एंड संस की दुकान के ताले व शटर तोड़कर हजारों रुपये की है। मामले की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इन व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए हंगामा काटा। मंडी समिति में चोरी की सूचना के बाद उद्योग प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल राया वाले, अनूप अग्रवाल, विष्णु गौतम, अनिल वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, मंडी समिति पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी पहुंच गए। इस दौरान मंडी सचिव को बुलाया गया और उन्हें सख्त हिदायत दी। इस मौके पर प्रवीन वार्ष्णेय, मुकेश बंसल, उमाशंकर वार्ष्णेय, अमन बंसल, ऋषि बंसल, नितिन सपारिया, राजकुमार गुप्ता आदि थे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी सोमवार को डीएम से मिलेंगे। संवाद