{"_id":"5e3dacc78ebc3ee6040ab604","slug":"hathras-thousands-of-jewels-blew-away-on-the-pretext-of-cleaning-the-jewelry-sadabad-news-ali226089913","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जेवर साफ करने के बहाने उड़ा ले गए लाखों के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जेवर साफ करने के बहाने उड़ा ले गए लाखों के गहने
विज्ञापन
जेवर साफ करने के बहाने उड़ा ले गए लाखों के गहने
दो शातिरों ने गांव गढ़ी हु़लासी में दिया घटना को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद के गांव गढ़ी हुलासी में दो शातिर जेवर साफ करने के बहाने दो महिलाओं से लाखों के जेवर ले उड़े। इन युवकों को काफी तलाशा गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल, इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव गढ़ी हुलासी निवासी सतीश पुत्र धर्मवीर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार फरवरी को दो लोग बिना नंबर की सलेटी कलर की अपाचे बाइक पर आए, आगे महाकाल लिखा हुआ था और पीछे जय माता दी लिखा हुआ था। इन दोनों लोगों ने गांव में घरों में जाकर औरतों से वॉशिंग मशीन सही करवाने और अपना जेवर साफ करवाने की बात कही और कुछ घरों की औरतों का जेवर साफ किया।
दोपहर 12 बजे जब यह दोनों उसके घर आए तो घर में उसकी पत्नी अनुष्का और भाभी पूजा मौजूद थीं, इन लोगों ने इनसे भी जेवर साफ करवाने की बात कही, तो उसकी पत्नी व भाभी इनकी बातों में आ गए और दो चैन सोने की, तीन अंगूठी सोने, झाले आदि निकालकर दे दिए। यह दोनों लोग धोखाधड़ी करके जेवर लेकर भाग गए। इन दोनों लोगों को काफी तलाश किया, लेकिन इनका पता नहीं चल सका।