{"_id":"62e6d0071ac9c57618260080","slug":"hathras-third-monday-of-sawan-today-the-winds-of-devotion-will-flow-hathras-news-ali2972358108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सावन का तीसरा सोमवार आज, बहेगी भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सावन का तीसरा सोमवार आज, बहेगी भक्ति की बयार
विज्ञापन
हाथरस : चिंताहरण महादेव मंदिर में सावन के सोमवार के चलते सफाई करते पुजारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सावन के तीसरे सोमवार से पहले रविवार को शहर के शिवालयों में दिन भर तैयारियां चलीं। मंदिरों की सफाई की गई और उन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया। कांवड़िये फिर भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए सजी-धजी कांवड़ों में गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। पूरा वातावरण कांवड़ियों द्वारा किए जा रहे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ उनके पग घुंघरुओं की रुनझुन से गूंज रहा है। सोमवार को शिव मन्दिरों में भारी भीड़ जुटेगी। जलाभिषेक के साथ भक्त मनोरथ पूर्ण होने की कामना अविनाशी शिव से करेंगे।
शहर व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। सावन माह के सोमवार शिव भक्ति के विशेष माने जाते हैं। इन दिनों सहज ही शिवकृपा प्राप्त होती है। भक्तों को इच्छित फल और समृद्धि प्राप्त होती है। सोमवार को शिवभक्त उपवास रखकर शिव की साधना करते हैं तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में भक्त गंगा जी से जल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं। गंगाघाटों से कांवड़िये कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं, इसलिए रविवार को शहर में चारों ओर बम बम भोले, हर हर गंगे के जयकारे सुनाई दे रहे थे। आगरा-अलीगढ़, हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर कांवड़िया अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। शिव मंदिरों में जलाभिषेक आ ैर दर्शन के साथ जगह-जगह फूल बंगला और भजन संध्या का आयोजन होगा। कई मंदिरों में तो मेला लगेगा। इसे लेकर पिछले कई दिनों से शिव मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं।
इन शिव मंदिरों पर उमड़ेगी भीड़:
कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव, बागला रोड स्थित गोपेश्वर मंदिर, मेंडू रोड स्थित चौबे वाले महादेव, जोगिया रोड बाबुलनाथ सरकार, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव, मथुरा रोड स्थित बौहरे वाले महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित चिंताहरण महादेव, नवीपुर शिव कॉलोनी स्थित नमृदेश्वर महादेव, विभव नगर स्थित नीलकंठ महादेव, आगरा रोड स्थित चकलेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्त जलाभिषेक करेंगे।