फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There will be an immediate inquiry into the eligibility of the applicant for PM housing

हाथरस: पीएम आवास के आवेदन करने वाले की पात्रता की तत्काल होगी जांच

Thu, 23 Jan 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There will be an immediate inquiry into the eligibility of the applicant for PM housing
पीएम आवास के आवेदन करने वाले की पात्रता की तत्काल होगी जांच
विज्ञापन

नगर पालिका सीमा विस्तार क्षेत्र में लगेंगे शिविर, विभाग ने टीमें की तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार क्षेत्र में आने वाले बाशिंदों को पीएम आवास योजना शहरी के तहत योजना का लाभ दिए जाने के लिए क्षेत्र वार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदन करने वालों के आवेदनों का विभाग की ओर से तत्काल मौके पर ही सत्यापन किया जाएगा और पात्र और अपात्रता की श्रेणी का निर्धारण किया जाएगा। विभाग की ओर से शिविर लगाने और टीमों की तैनाती को लेकर खाका खींचना शुरू कर दिया गया है।
नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार में जिले की 30 ग्राम सभाएं शामिल की गई हैं। इन ग्राम सभाओं में रहने वाले बाशिंदों को अब जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से पीएम आवास योजना शहरी के तहत लाभ दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से नगर पालिका हाथरस क्षेत्र में शामिल की गईं ग्राम सभाओं में योजना के तहत आवास निर्माण के लिए आवेदनकर्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए क्षेत्र वार शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन शिविरों में विभाग की ओर से आवेदनकर्ताओं के प्राप्त आवेदनों की तत्काल जांच के लिए टीमें तैनात रहेंगी। यह टीमें मौके पर ही पात्र और अपात्र की श्रेणी का चयन करेंगी। पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि शिविरों के आयोजन को लेकर खाका खींचा जा रहा है। शासन के निर्देश के क्रम में तत्काल आवेदनकर्ताओं की डीपीआर शासन को भेजनी है, इसलिए नए क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन तेजी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से सीमा वृद्धि क्षेत्र की गाटा संख्या के आधार पर डिटेल उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed