फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There will be a contest between Seema and Shashi for the District Panchayat President

हाथरस : सीमा और शशि के बीच होगा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मुकाबला

Thu, 01 Jul 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There will be a contest between Seema and Shashi for the District Panchayat President
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अब चंद घंटे बचे हैं। मुकाबला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और शशि चौधरी के बीच है। ऐन वक्त तक चुनाव जीतने के लिए हर फार्मूले का इस्तेमाल किया जा रहा है। दोनों खेमे बहुमत का दावा कर रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष का अहम चुनाव शनिवार तीन जुलाई को होगा। इस बार मुकाबला दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं सीमा उपाध्याय, जोकि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं और रालोद नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी के बीच है। सीमा उपाध्याय ने जीत की राह आसान करने को भाजपा की सदस्यता ली तो वहीं सपा और रालोद ने उनके सामने शशि चौधरी को उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन

सीमा उपाध्याय ने नामांकन के दिन अपने समर्थन में 24 में से 15 सदस्यों को मौजूद करा अपनी ताकत का अहसास भी कराया। वहीं दूसरी ओर उनका विरोधी खेमा यह कहता दिखा कि इनमें से काफी सदस्य वोट उन्हें देंगे। बहरहाल, चुनाव जीतने के लिए दोनो खेमे आखिरी समय तक जोर लगा रहे हैं। लोगों की टकटकी भी परिणाम पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। 15 सदस्य तो सीमा उपाध्याय के साथ नामांकन के समय कलेक्ट्रेट में पहुंचे थे। यह चुनाव सीमा उपाध्याय ही जीतेंगी। इसमें कोई संदेह नहीं है।
-रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री
हमारे पास बहुमत है और हम दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव का परिणाम हमारे अनुकूल होगा।
-गुड्डू चौधरी, रालोद नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed