{"_id":"626c31a831392360d50fecf2","slug":"hathras-there-is-a-fight-between-the-bridegrooms-for-getting-the-song-installed-on-the-dj-hathras-news-ali290429569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीजे पर गाना लगवाने को लेकर बराती-घरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीजे पर गाना लगवाने को लेकर बराती-घरातियों में मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी खुरती में शादी समारोह के दौरान डीजे पर मन पसंद गाना बजवाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। यहां पर मारपीट में घायल हुए लोगों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
गांव गढ़ी खुरती में शादी समारोह के दौरान नाच गाना चल रहा था। इस दौरान डीजे पर बराती व घराती नाचने लगे और फिर दोनों की पक्षों के लोगों ने अपने अपने गाने की फरमाइश रख दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी, जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।
यहां पर विनोद, आकाश, दिनेश कुमार, मोमिन खान निवासी गांव वहादरा थाना गोंडा अलीगढ़ का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत से मामले में समझौता कर लिया। संवाद