फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Theft from two shops in a single night

हाथरस: एक ही रात में दो दुकानों से चोरी

Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Theft from two shops in a single night
हाथरस: नगर के मंडी गांधीगंज की एक दुकान में चोरी के बाद बिखरे सामान को देखते लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में चोरी की वारदातें थम नहीं रहीं। ताबड़तोड़ वारदातों से व्यापारी वर्ग दहशत में है। सोमवार की रात को मंडी गांधी स्थित वकील अहमद की दुकान की छत के रास्ते से चोर पड़ोसी दुकानदार की दुकान में घुस गए और वहां से हजारों रुपये कीमत की रेजगारी चोरी कर ले गए। पास में ही गुटका और पान मसाला की दुकान को चोरों ने फिर से निशाना बनाया। इस दुकान में कुछ दिन पहले भी चोरी की घटना हुई थी, लेकिन इस बार दीवार काटने की आवाज होने के कारण लोग जाग गए। चोरों को बैरंग लौटना पड़ा। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
सोमवार की रात को वकील अहमद पुत्र किफायत अली की दुकान की छत पर लकड़ी की किबाड़ हटाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान के किसी सामान से तो हाथ नहीं लगाया, लेकिन गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की खेरीज चोरी कर ली। इस दुकान में लकड़ी का फर्नीचर काटकर चोर इसके पास ही रहीश अहमद पुत्र रहीश बख्श की दुकान में घुस गए यहां से पांच हजार रुपये की खेरीज चोरी कर ली।
विज्ञापन

पास ही में मनीष वार्ष्णेय की दुकान के पीछे का हिस्सा है। इस दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। इस बार भी चोरों ने उनकी दुकान की दीवार काटनी शुरू कर दी। इसकी आवाज सुनकर पड़ोसी ओमप्रकाश शर्मा ने शोर मचा दिया, जिससे चोर वहां से वापस लौट गए। अब तक चोरियों का शिकार मंडी रोशनगंज स्थित उमाशंकर वार्ष्णेय दुकानदार हुआ है। दो महीनों में उसके यहां पांच बार चोर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल, कस्बा चौकी प्रभारी को हटाने की मांग
सिकंदराराऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को सीओ डॉ. राजीव कुमार को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में कस्बे में चोरियों की कई वारदातें हुई हैं। पुलिस ने कई मामलों में अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। पुलिस की नाकामी से चोरों से हौसले बुलंदी पर हैं। वह लगातार चोरियां कर रहे हैं। चोरियों का शीघ्र खुलासा करने और इन वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। कोतवाल तथा कस्बा प्रभारी का ट्रांसफर कर योग्य अधिकारी तैनात किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष संजीव महाजन, युवा जिला उपाध्यक्ष रितिक गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, नगर युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, नवेद खान, हसीन खान, आरिफ मोहम्मद, मनीष वार्ष्णेय, दुर्वेश पचौरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed