फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The woman was thrown from the terrace in the dispute of vacating the house, death

हाथरस : मकान खाली कराने के विवाद में महिला को छत से फेंका, मौत

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The woman was thrown from the terrace in the dispute of vacating the house, death
मृत शिवानी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के कमला बाजार में मकान खाली कराने को लेकर मंगलवार की देर रात को विवाद हो गया। मकान मालिक के पक्ष पर किरायेदार की पत्नी को छत से फेंकने का आरोप है। घायल महिला की उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ ले जाते रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर हाथरस लौट आए। इस मामले में दो नामजदों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के कमला बाजार स्थित फूलचंद्र की हवेली में किरायेदार विजय कुमार दीक्षित निवासी रहना और उनकी पत्नी 40 वर्षीय पत्नी शिवानी रहती थीं। आरोप है कि इस मकान को खाली करने के लिए मकान के मालिक पवन कुमार और उनके बेटे मोहित व प्रशांत काफी दबाव बना रहे थे। इस बात को लेकर मंगलवार की देर रात को उनके बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

विजय का आरोप है कि झगड़े के दौरान वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी के साथ नामजद लोगों ने मारपीट की और छत से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया और वहां से उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिवानी के शव को पोस्टमार्टम गृह में भिजवा दिया। मृतका के परिजन कोतवाली सदर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed