{"_id":"61954b07594b1c0c833c7a00","slug":"hathras-the-winners-of-the-competitions-were-rewarded-hathras-news-ali2783990140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन
हाथरस : डीआरबी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान होता सम्मान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधिक साक्षरता शिविर, बाल दिवस व कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आयोजित रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता एवं साइकिल रैली के विजयी छात्र-छात्राओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत तो होती रहती है। महत्वपूर्ण यह है कि हमने प्रतियोगिताओं में खेल- भावना से भाग लिया है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुनाल, अंकित, सूरज, पंकज, सोनू, आलोक, प्रशांत, राजा, सचिन, अंकित, सौरव, प्रशांत, गोपाल, रंगोली प्रतियोगिता में साधना, संजना, दीक्षा, भूमि, तनु, गौरी, काजल, सोनम, निशा, लीना, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सानिया, आफरीन, शिवानी, नैंसी, वर्षा विजयी रहीं।
साइकिल रैली में रोहित, शिखा, रामवीर, देवेंद्र, हरितेष विजयी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय प्रकाश यादव, प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक आगरा रोड ने प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुष्पेंद्र कुमार हरित, अजय कुमार गौड़, प्रीति वर्मा, बीनू, सोनू शर्मा, सहदेव, सतीश कुमार, संजय कुमार मौर्य, प्रवीन कुमार, भीकेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रवि कुमार शर्मा को प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दाऊदयाल ने किया। संवाद