फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The tradition of charity and charity came true on the threshold of Brij on Makar Sankranti

हाथरस : मकर संक्रांति पर बृज की देहरी पर साकार हुई दान-पुण्य की परंपरा

Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The tradition of charity and charity came true on the threshold of Brij on Makar Sankranti
हाथरस : मकर संक्रांति पर अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर में प्रसादी खिलाते पूर्व नगर पालिकाध्यक्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मकर संक्राति के मौके पर शनिवार को जिलेभर में सुबह से भक्ति की बयार बही। सुबह से लोगों कई स्थानों पर खिचड़ी, पूडी सब्जी और कंबल आदि का वितरण किया। सुबह मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के मनोहारी शृंगार किए गए। शाम को महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए भी गए।
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ शनिवार को मकर संक्राति का पर्व जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर पर खिचड़ी और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर विमल दीक्षित, अनिल दीक्षित, ललित शर्मा, ताराचंद्र माहेश्वरी, अमन कौशिक आदि थे।
विज्ञापन

बृजधाम पुरम कॉलोनी में पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय व युवा अधिवक्ता रजत शर्मा ने खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर बीना शर्मा, निरुपमा शर्मा, दीक्षा पचौरी, यश पचौरी, दुष्यंत प्रताप सिंह, पवन शर्मा, अशोक शर्मा आदि थे। शहर के आगरा रोड पर डोर कलेक्शन संस्था द्वारा श्याम चौधरी व रोहित राज के नेतृत्व में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सोनू चौधरी, विकास कुमार, लवकुश, अविनाश, सूरज, भानू सिंह, राहुल शर्मा, पंकज सक्सेना, रॉबट राज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेश हिंद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र सिंह गहलोत एडवोकेट ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर प्रहलाद सिंह सिसौदिया, हरेंद्र सिंह, राजेश सिंह सिसौदिया, राजेश गुड्डू, राकेश जादौन, सरिता कौशिक, अनीता, किशन सिंह राठौर आदि थे। इसके अलावा कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। काफी लोग गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। आस्था के संगम में डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed