{"_id":"5e39b7d58ebc3ee5d338af75","slug":"hathras-the-team-led-by-the-chairman-inspected-the-processing-plant-in-indore-hathras-news-ali225810457","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चेयरमैन के नेतृत्व में टीम ने इंदौर में किया प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चेयरमैन के नेतृत्व में टीम ने इंदौर में किया प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण
विज्ञापन
हाथरस: इंदौर की मेयर से मुलाकात करते हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और उनकी टीम।
- फोटो : HATHRAS
चेयरमैन के नेतृत्व में टीम ने इंदौर में किया प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण
इंदौर की मेयर से की मुलाकात और प्लांट के लिए मांगा सहयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका की टीम इंदौर में प्रोसेसिंग प्लांट देखने पहुंची। वहां चेयरमैन ने इंदौर की मेयर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें हाथरस नगर की खास पहचान हींग भी भेंट की। चेयरमैन ने मेयर से कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट के बारे में विस्तार से चर्चा भी की।
चेयरमैन ने इंदौर की मेयर से अनुरोध किया कि हाथरस में भी इस तरह का प्लांट लगवाने में उनकी मदद करें। मेयर ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हाथरस बृज की देहरी है और बृज की देहरी को स्वच्छ भी होना चाहिए।
इस अवसर पर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने प्लांट के तकनीकी अधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी पूरी टीम को प्लांट का निरीक्षण कराया जाए। टीम में ईओ डॉ. विवेकानंद, डीपीएम मनीष अग्रवाल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव आदि थे।