फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The son of the block president of Shikshamitra Association dies of dengue

हाथरस : शिक्षामित्र एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे की डेंगू से मौत

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The son of the block president of Shikshamitra Association dies of dengue
बुखार से मृत हुआ गांव झगरार निवासी युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव झगरार में आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा के करीब 20 वर्षीय बेटे अभिषेक शर्मा की मौत भी डेंगू से हो गई। उसने दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। राजीव शर्मा ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक को दो अक्तूबर से बुखार आ रहा था।
उन्होंने उसका उपचार सादाबाद और आगरा के अस्पतालों में कराया। स्थिति न सुधरने पर उसे दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभिषेक की पहली जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। दूसरी जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

डेंगू से उनके किडनी लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके इकलौते बेटे अभिषेक का जन्मदिन भी था। अभिषेक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने अभिषेक की मौत पर शोक संवेदना जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed