{"_id":"6392294386fade5be40da981","slug":"hathras-the-shutters-of-the-shops-fell-on-the-information-of-the-arrival-of-the-gst-team-sadabad-news-ali3065313135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जीएसटी टीम के आने की सूचना पर गिरे दुकानों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जीएसटी टीम के आने की सूचना पर गिरे दुकानों के शटर
विज्ञापन
हाथरस : जीएसटी टीम के छापे की अफवाह के डर से बंद छाबी मिया मार्केट। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कर चोरी के मामले में सरकार की सख्ती जिले में भी दिख रही है। बीते कई दिनों से आसपास के जिलों में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की कई टीमें लगातार छापा मार रही हैं। बृहस्पतिवार को छापे की खबर पर कस्बे के बाजार थोड़ी देर में ही बंद हो गए। दुकानदार शटर गिराकर दुकानों से दूर हो गए। हालांकि शाम तक जीएसटी की कोई कार्रवाई कस्बे में नहीं हुई।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जीएसटी की टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारियों के यहां छापा मारकर उनकी कारोबारी स्थिति परख रही हैं। सूचना थी कि बृहस्पतिवार को जीएसटी की टीम सादाबाद में छापा मारेगी।
दोपहर के समय बाजार भीड़भाड़ से गुलजार थे। अचानक अफवाह उड़ी कि जीएसटी की टीम आने वाली है। यह सूचना मिलते ही शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। दुकानदार दुकान बंद कर चले गए। कस्बे के प्रमुख बाजार थोड़ी देर में पूरी तरह बंद हो गए। कस्बे में प्रमुख स्थानों पर कुछ ही दुकानें खुली थीं। बाजार में खरीदारी करने आए लोग बाजार का नजारा देख हैरान थे।
विज्ञापन
किसी को बाजार बंद होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए दिन भर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। जीएसटी टीम के छापे के डर से लोग दुकान बंद कर इधर-उधर घूम रहे थे। दुकानदारों के बीच अफवाह थी कि टीम कभी किसी इलाके में छापेमारी कर रही हैं, कभी किसी इलाके में। शाम तक अफवाह के चलते बाजार बंद रहे। शाम को बाजारों में फिर से रौनक दिखाई दी, लेकिन दुकानदारों को जीएसटी के छापे का डर अभी भी सता रहा है। संवाद