फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The shabby roads in the city are giving pain to the passers-by, the officer careless

हाथरस : शहर में जर्जर सड़कें दे रहीं राहगीरों को दर्द, अफसर बेपरवाह

Wed, 19 Oct 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The shabby roads in the city are giving pain to the passers-by, the officer careless
हाथरस : चंदपा से झीगुरा जाने वाली सड़क में गड्ढे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में जर्जर सड़कें लोगों को दर्द दे रही हैं। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। अमृत योजना के तहत खोदी गईं करीब 200 किमी सड़कों की खोदाई के बाद सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण लोगों को राह तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका व जलनिगम की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार हर घर को नल से जल देने के लिए अमृत योजना के तहत शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर पानी आपूर्ति के लिए लाइन डाली गईं। कई महीनों से लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब दिवाली का पर्व करीब होने के बावजूद किसी को इन सड़कों की मरम्मत की ध्यान नहीं है। इस कारण शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं। जर्जर होने के कारण यह सड़कें लोगों को दर्द परोस रही हैं। कई बार लोगों ने समस्या को दूर करने की मांग की है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों का दर्द
शहर में अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करना मुश्किल हो रहा है। कई बार जल निगम व नगर पालिका से सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की। आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं। -विपिन जादौन
अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई है। हिचकोलों भरा सफर करने में दर्द मिल रहा है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। दिवाली से पूर्व रास्तों को दुरस्त कर दिया जाए तो राहत मिलेगी। -कपिल कुमार
अमृत योजना आमजन के लिए विष बनकर साबित हो रही है। अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों को मानक के तहत सही नहीं किया गया है। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। -ओमप्रकाश

सरकार मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर जलनिगम व नगर पालिका द्वारा समस्याओं को दूर करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। दिवाली से पहले इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
-हर्ष प्रताप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed