फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The police arrested the wanted in the murder of the old man

हाथरस : वृद्ध की हत्या में वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The police arrested the wanted in the murder of the old man
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने पहाड़पुर में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस एक अभियुक्त को पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी दो नामजदों की पुलिस को तलाश है। पिछले दिनों हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी राजपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी और शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस अंकित उर्फ मैशी निवासी पवलोई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त पवन लोधी पुत्र कंचन सिंह निवासी नगला खरग को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed