फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The officers did not find the negligence of the doctor or staff in the investigation

हाथरस : अधिकारियों ने जांच में नहीं पाई चिकित्सक या स्टाफ की लापरवाही

Tue, 02 Aug 2022 09:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The officers did not find the negligence of the doctor or staff in the investigation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चिंतापुर बदन निवासी मृतक महिला के शव को सरकारी वाहन न मिलने की जानकारी जैसे ही स्थानीय प्रशासन को हुई, वैसे ही अधिकारी भी इसकी जांच-पड़ताल में जुट गए। अधिकारियों ने जांच में इस मामले में अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही नहीं पाई है।
मृतका प्रवेश टीबी से पीड़ित थी। अधिकारी मृतका प्रवेश पत्नी रामखिलाड़ी के घर पहुंचे। एसडीएम सदर ने इसे लेकर पूरी जांच की। एसडीएम सदर राजकुमार सिंह ने बताया कि 35 वर्षी प्रवेश पत्नी रामखिलाड़ी निवासी चिंतापुर बदन थाना हाथरस जंक्शन को दोपहर एक बजकर 45 बजे जिला अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन

वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रमेशबाबू ने उसका परीक्षण किया। परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि चिकित्सक द्वारा मृतका के परिजनों से सरकारी शव वाहन (एंबुलेंस) से घर ले जाने के लिए कहा गया तो मृतका के परिजनों ने खुद ही एंबुलेंस की सेवा लेने के मना कर दिया और यह कह दिया कि उन पर वाहन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मृतका के पति रामखिलाड़ी का कहना है कि उसे अस्पताल के चिकित्सक व वहां से स्टाफ से कोई शिकायत नहीं है। इसमें चिकित्सक व स्टाफ की कोई लापवाही नहीं है। एसडीएम का कहना है कि मृतका के पति ने इसे लेकर लिखित में भी बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed