{"_id":"6373d9d366e60621046447af","slug":"hathras-the-miscreant-ran-away-after-snatching-the-mobile-phone-from-the-woman-s-hand-hathras-news-ali304822584","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल के सामने एक महिला के साथ मोबाइल छिनैती की घटना हुई। महिला मोबाइल फोन को रिचार्ज कराकर अस्पताल में भर्ती पति के पास जा रही थी। जानकारी होने पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी रंजना के पति बीमार हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रंजना उनकी देखभाल कर रही हैं। मंगलवार की दोपहर को रंजना पति को अस्पताल में छोड़कर मोबाइल रीचार्ज कराने अस्पताल के सामने गई थीं।
वहां से लौटते वक्त एक शातिर व्यक्ति आया और रंजना के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर रफूचक्कर हो गया। रंजना शोर मचाती रह गईं। घटना के बाद महिला पति के पास पहुंची। संवाद