फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The loss of the nation due to the death of General Bipin Rawat

हाथरस : जनरल बिपिन रावत के निधन से राष्ट्र को पहुंची क्षति

Sat, 11 Dec 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The loss of the nation due to the death of General Bipin Rawat
हाथरस : सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर गांधी पार्क में आयोजित सभा में शोक संवेदना जाहिर करते भाजपाई? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में आकस्मिक निधन पर नगर के गांधी पार्क में भाजपाइयों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सीडीएस बिपिन रावत व अन्य जवानों के शहीद होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम और चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि यह पूरे भारतवर्ष के लिए अपूर्णनीय क्षति है। जनरल बिपिन रावत ने अपनी जांबाजी, वीरता, अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल, दूरदर्शी फैसलों से भारतीय सेना को नई ताकत दी थी। इनके आकस्मिक निधन से राष्ट्र को काफी क्षति पहुंची है। पूरा देश गमगीन है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उनके आकस्मिक निधन पर उनके छविचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भारतीय सेना को मजबूत करने तथा देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में सुधीर गर्ग, सुनील गौतम, अनिल पाराशर, प्रीती चौधरी, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह, अंकुश गौड, आरती गौतम, शकुंतला गौतम, चरन सिंह सागर, दरवेश गौतम, भूरी, राजकुमार प्रधान, अशोक चौधरी, डॉ. देवचंद्र गौड़, अमित वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएस व सैन्य अधिकारियों के निधन पर जताया शोक
सादाबाद। दि बार एसोसिएशन द्वारा हवाई दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी व अन्य सैन्य अधिकारियों की मृत्यु पर शोक सभा आयेेजित कर शोक संवेदना जाहिर की गई। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बिपिन रावत का अचानक इस तरह से जाना सेना व देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। अध्यक्ष राम कुमार शर्मा एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed