फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The election of the president will be strong on the strength of the claimants

हाथरस : दावेदारों के दम से दमदार होगा अध्यक्ष का चुनाव

Sun, 11 Dec 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The election of the president will be strong on the strength of the claimants
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद में चुनाव मैदान में दावेदार ताल ठोकने लगे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों से कई दावेदार सामने आ चुके हैं। चुनाव मैदान में उतर चुके खिलाड़ियों के रंग को देखकर लगता है कि चुनाव बेहद रोचक होने वाला हे।
अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी में है। भाजपा में प्रमुख रूप से वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल की पत्नी शोभा अग्रवाल, प्रमुख आलू व्यवसायी ख्यालीराम पाराशर की पुत्रवधू व शीतगृह स्वामी राजीव पाराशर की पत्नी रेखा पाराशर, पेट्रोल पंप व्यवसायी एवं महिंद्रा ट्रैक्टर की एजेंसी के मालिक देवेंद्र बंसल उर्फ चंदू लाला की पत्नी निधि बंसल, वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष डब्बू पाराशर की पत्नी संगीता पाराशर, पूर्व में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके रमेशचंद्र गौतम की पत्नी कमलेश गौतम, पूर्व में भाजपा से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकीं गीता गौड़, आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम की पत्नी अनिका गौतम, अवधेश राजपूत की पत्नी अंजना देवी, तपन जौहर की पत्नी ममता जौहर,अवधेश कुमार की पत्नी अंजना देवी आदि के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन

अगर बात की जाए दावेदारों की तो वर्तमान चेयरमैन रविकांत अग्रवाल की दावेदारी दमदार दिखाई देती है। चेयरमैन के बड़े भाई युगल किशोर अग्रवाल भी पूर्व में चेयरमैन रह चुके हैं। उनके ससुर श्रीनिवास अग्रवाल सादाबाद में संघ के नगर संघचालक रह चुके हैं। यह परिवार शुरू से ही भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। निधि बंसल भी राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके जेठ स्वर्गीय संजीव बंसल सादाबाद नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व में नगर कार्यवाह रहे हैं और साथ ही शिकोहाबाद और मैनपुरी जिलों के प्रचारक भी रहे हैं। वैश्य समाज से निधि बंसल, शोभा अग्रवाल का नाम अग्रणी है। ब्राह्मणों में से डब्बू पाराशर का नाम चर्चाओं में है। वह पूर्व में नगर पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में मंडल अध्यक्ष हैं और काफी पुराने समय से जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। रेखा पाराशर की दावेदारी भी दमदार दिखाई देती है। उनके पति राजीव पाराशर प्रमुख कारोबारी हैं। गौतम समाज की बात की जाए रमेश चंद गौतम की पत्नी श्रीमती कमलेश गौतम दमदार दावेदार है।
इसी प्रकार से ब्राह्मण समाज में से पूर्व में चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकीं गीता गौड़ का नाम भी सामने आ रहा है। अन्य पार्टियों की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी की पूर्व चेयरमैन रिहाना बेगम टिकट की लाइन में आगे हैं। समाजवादी पार्टी से ही शाहिद कुरैशी की पत्नी रूबी कुरैशी का नाम भी चर्चा में है। उनकी दावेदारी भी मजबूत बताई जा रही है। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल की पत्नी लता अग्रवाल भी समाजवादी पार्टी से सादाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की दावेदार हो सकती हैं।

बसपा से वरुण गौतम की दावेदारी मजबूत है। अन्य पार्टियों से टिकट की लाइन में लगे चुनावी सूरमा टिकट न मिलने पर बसपा में दावेदारों की भीड़ बढ़ा सकते हैं। सुनने में आया है कि कई बड़े नेता बसपा को दूसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। चेयरमैन की कुर्सी के लिए वह पार्टी बदल सकते हैं। आम आदमी पार्टी से नितिन शिरीष की पत्नी यशोदा अग्रवाल चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। कांग्रेस से भी कई प्रमुख नाम चर्चा में हैं। विभिन्न दलों के दावेदारों को देखते हुए निकाय चुनाव दिलचस्प होने वाला है। चुनावी खिलाड़ियों की दावेदारी में कितना दम है, यह जल्द ही पता चल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed