फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The dispute between vegetable vendors and arhtiyas ends

हाथरस : सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों का विवाद खत्म

Sat, 08 Oct 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)सब्जी विक्रेताओं की एकता, हड़ताल के आगे आढ़तिया बैकफुट पर आ गए।सब्जी विक्रेताओं ने एकता दिखाते हुए एक भी दुकान नहीं खोलीं।वार्ता सफल होने के बाद शनिवार से सब्जी की खरीदारी और मंडी खोलने का ऐलान कर दिया गया।

विज्ञापन
Hathras: The dispute between vegetable vendors and arhtiyas ends
हाथरस : आढ़तिया और पैकारों के बीच होती बातचीत। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं की एकता, हड़ताल के आगे आढ़तिया बैकफुट पर आ गए। कमीशन बढ़ाने को लेकर बढ़ी तकरार शुक्रवार को मंडी समिति में हुई वार्ता के बाद खत्म हो गई। शनिवार से स्थानीय मंडी में रौनक दिखाई देगी। हड़ताल के चलते दो दिन से मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ था। सब्जी के लिए लोग भटक रहे थे।
कमीशन बढ़ाने से गुस्साए सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंडी समिति से आढ़तियों के माध्यम से सब्जियों की खरीदारी नहीं की गई। इसके चलते स्थानीय मंडी में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी विक्रेताओं ने एकता दिखाते हुए एक भी दुकान नहीं खोलीं। इसके चलते सब्जी के लिए लोग दिन भर भटकते नजर आए हड़ताल को खत्म करने के लिए सब्जी विक्रेताओं को मंडी समिति बुलाया गया। यहां आढ़तिया और सब्जी विक्रेताओं के बीच काफी देर वार्ता चली।
विज्ञापन

अंतत: आढ़तियों को झुकना पड़ा और बढ़ा हुआ कमीशन वापस लेना पड़ा। सब्जी विक्रेता पुरानी कमीशन दर से ही सब्जी की खरीदारी करेंगे। वार्ता सफल होने के बाद शनिवार से सब्जी की खरीदारी और मंडी खोलने का ऐलान कर दिया गया। बता दें कि मंडी समिति परिसर में आढ़तियों के माध्यम से सब्जियों की बिक्री की जाती है। स्थानीय मंडी में सब्जी की दुकान लगाने वाले लोग आढ़तियों के जरिये सब्जियों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मंडी शुल्क देने के साथ-साथ कुछ कुछ मुनाफा आढ़तियों को भी देना होता है। मंडी समिति में पहुंचने वाले किसानों से सब्जियों की खरीदारी भी आढ़तियों के माध्यम से होती है। सब्जी विक्रेता पहले सब्जी खरीद के लिए जो कमीशन देते थे उसे दो फीसदी बढ़ा दिया गया था, इसलिए दो दिन से सब्जी विक्रेता हड़ताल पर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed