{"_id":"67f9103cf64f528f850b40fb","slug":"hathras-the-collectorate-bar-association-counting-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Collectorate Bar Association: तीन मतों से जीत कमल प्रकाश बने अध्यक्ष, नरेंद्र महासचिव निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Collectorate Bar Association: तीन मतों से जीत कमल प्रकाश बने अध्यक्ष, नरेंद्र महासचिव निर्विरोध निर्वाचित
Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
सार
चुनाव में 50 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कमल प्रकाश को 26 मत मिले व बनी सिंह यादव को 23 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। इस तरह कमल प्रकाश तीन मतों से विजय घोषित हुए।
विज्ञापन
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का 11 अप्रैल को चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमल प्रकाश सेंगर एडवोकेट ने तीन मतों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
11 अप्रैल सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए बनी सिंह यादव एडवोकेट और कमल प्रकाश सेंगर एडवोकेट चुनावी मैदान में थे। चुनाव में 50 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कमल प्रकाश को 26 मत मिले व बनी सिंह यादव को 23 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। इस तरह कमल प्रकाश तीन मतों से विजय घोषित हुए।
विज्ञापन
शेष अन्य पदों पर महासचिव नरेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कौशिक, सह सचिव संदीप कुमार शर्मा को पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार लवानिया एडवोकेट ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान गोपाल प्रसाद शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, सतीश चंद, आनंद कुमार शर्मा, देवेंद्र पचौरी, योगेंद्र मोहता, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह यादव, रतन कुमार शर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन