फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The brightness of laser light increased fear in the monkey team

हाथरस : लेजर लाइट की चमक से वानर दल में बढ़ा भय

Tue, 15 Nov 2022 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The brightness of laser light increased fear in the monkey team
हाथरस : बाजार में बिकती लेजर लाइट टॉर्च। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से आमजन से लेकर अन्नदाता तक खासा परेशान हैं। बंदर फल वाली फसलों को प्रभावित करते हैं। बंदर आमजन को चोटिल करने के साथ आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए लोग अपने घरों व खेतों में करंट वाली झटका मशीन का प्रयोग कर रहे हैं। बदलते दौर में नया तरीका सामने आया है। अब बंदरों को करंट के झटके से नहीं, बल्कि लेजर लाइट की रोशनी से डराया जा रहा है।
लेजर लाइट पड़ने के बाद बंदर दूर तक भाग रहे हैं। बाजार में इस टॉर्च की कीमत करीब साढ़े चार सौ रुपये है। इसे लोग खूब खरीद रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब आठ हजार बंदर हैं। ये बंदर शहर के किला रेलवे स्टेशन, मंडी समिति, गोशाला मार्ग, अलीगढ़ रोड आदि स्थानों पर सुबह से शाम तक आतंक मचाते हैं। नगर पालिका ने बंदरों को छोड़ने के लिए आगरा वन विभाग से अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति न मिलने के बंदरों छोड़ा नहीं जा सका। इस कारण बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

लोगों की बात
बंदरों के लिए लेजर टॉर्च आई है। इसकी कीमत करीब साढ़े चार सौ रुपये है। इस टॉर्च में एक सेल है। वह चार्ज होता है। एक बार टॉर्च को चार्ज कर लिया जाए तो वह कई दिनों तक चलती है। इसकी रोशनी हरे रंग की है। टॉर्च जलाने पर करीब एक किलोमीटर तक इसकी रोशनी जाती है। लोग बंदरों से निजात के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रतनलाल, दुकानदार
बाजार में लेजर टॉर्च आई है। यह बंदरों को भगाने में काफी कारगर है। लेजर लाइट की रोशनी पड़ने के साथ ही बंदर दूर भागते हैं। जब से टॉर्च लाए हैं, तब से बंदरों के आतंक से काफी निजात मिली है। इस टॉर्च से बंदर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, इसलिए यह सबसे आसान और सुरक्षित उपाय है।

-शिवशंकर शर्मा, ग्राहक
मैने अपने खेत में आम फसलों के अलावा कुछ फलों के पेड़ लगा रखे हैं। बंदरों के आतंक से फल पेड़ों पर नहीं दिखते थे। जब से लेजर टॉर्च लाए हैं, तब से बंदरों के आतंक से काफी निजात मिली है। एक बार अगर यह लाइट किसी बंदर पर पड़ जाए वह दोबारा नहीं आता है।
-राजकुमार शर्मा, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed