फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: teenager dies in vehicle collision, partner injured

हाथरस : वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, साथी घायल

Sat, 13 Feb 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: teenager dies in vehicle collision, partner injured
हाथरस : दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड पर शुक्रवार की रात को खेत से लौट रहे दो किशोरों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाथरस रोड के जयदेव नगर निवासी शिवकुमार (16 वर्ष) पुत्र जगदीशचंद्र एवं प्रदीप कुमार पुत्र सर्वेश कुमार शुक्रवार की देर रात्रि खेत से वापस लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

साथ आ रहा प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए चिकित्सालय में भरती कराया गया है। पुलिस ने रात्रि में ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed