{"_id":"60f067a48ebc3e573b7add96","slug":"hathras-teachers-and-teachers-will-educate-the-jail-inmates-hathras-news-ali2681920117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जेल के कैदियों को पढ़ा-लिखाकर शिक्षित करेंगे शिक्षक-शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जेल के कैदियों को पढ़ा-लिखाकर शिक्षित करेंगे शिक्षक-शिक्षिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जेल में बंदियों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों की तैनाती जेल में की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक और शिक्षिकाओं से सहमति मांगी गई है। सहमति देने वाले शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर कारागार में कैदियों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने पत्र जारी कर दिया है।
जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों को शिक्षित किया जाएगा, ताकि वह सही रास्ते पर आ सकें। इसके लिए सरकार द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। नौ जुलाई को मुख्यालय कारागार एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश के द्वारा सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर जेल में कैदियों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाएगा।
सचिव का पत्र आते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के पत्र का हवाला देते हुए पांच दिन में इस प्रक्रिया को पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले के ऐसे शिक्षकों से प्रस्ताव व सहमति मांगी गई है, जोकि प्रतिनियुक्ति पर कारागारों में जाकर कैदियों को पढ़ाना चाहते है। पांच दिन के अंदर इच्छुक शिक्षक और शिक्षिकाओं को अपनी सहमति देनी होगी।
विज्ञापन
जेल में प्रतिनियुक्त पर जाने वाले शिक्षकों की सूचना सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। सूचना आते ही इसे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। शासन ने जेल में प्रतिनियुक्ति पर प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों की नियुक्ति किए जाने की बात कही है।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।