फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher suspended for posting in support of candidate on Facebook

हाथरस : फेसबुक पर प्रत्याशी के समर्थन में पोस्ट करने पर शिक्षक निलंबित

Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teacher suspended for posting in support of candidate on Facebook
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय बोनई में तैनात शिक्षक ने फेसबुक पर एक प्रत्याशी के समर्थन में पोस्ट कर दी। इसमें शिक्षक ने खुद के द्वारा समर्थित प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है। इसकी शिकायत बीएसए तक पहुंची तो बीएसए ने इस शिक्षक को निलंबित कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय बोनई में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सोहन सिंह द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर की गई पोस्ट में कहा गया है कि ‘बहन जी के आशीर्वाद से वार्ड नंबर 12 में बलवीर सिंह डीलर को बीएसपी से समर्थन दिया गया है। यदि इनके अलावा कोई बहरूपिया 12 नंबर वार्ड से आपके पास बीएसपी समर्थित प्रत्याशी के रूप में वोट मांगने आता है तो उसको वोट नहीं देना है और अपने दरवाजे से उठा देना है।
विज्ञापन

नक्कालों से सावधान रहें। आपके जनप्रिय उम्मीदवार वार्ड नंबर 12 बलवीर सिंह डीलर को विजयी बनाएं। इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट और शिकायत बीएसए के पास पहुंची। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है, क्योंकि एक अध्यापक द्वारा राजनीतिक कार्य में संलिप्त रहना एवं किसी पार्टी विशेष के उम्मीदवार का समर्थन करना, सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालना व लगाना सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीआरसी सहपऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिक्षक समाज को शिक्षा देता है। शिक्षक से ऐसी अपेक्षा कदापि नहीं की जा सकती है। अत: प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक कार्यों में संलिप्त रहने, कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में सोहन सिंह को निलंबित किया गया है। इस प्रकरण की जांच के लिए एबीएसए सहपऊ को नामित किया गया है।
-ऋचा गुप्ता, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed