{"_id":"5ed3fee18ebc3e908644f268","slug":"hathras-teacher-resigns-from-the-post-yet-the-money-coming-out-of-school-account-hathras-news-ali23501448","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिक्षिका ने पद से दिया इस्तीफा, फिर भी स्कूल के खाते से निकल रही धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिक्षिका ने पद से दिया इस्तीफा, फिर भी स्कूल के खाते से निकल रही धनराशि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शिक्षिका ने पद से तो इस्तीफा दे दिया, लेकिन स्कूल के खाते से धनराशि की निकासी की जा रही है। इसे लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नावली लालपुर ने बीएसए से इस संबंध मेें शिकायत की है। खंड शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में तीन दिन के अंदर जांच आख्या मांगी है।
सिकंदराराऊ के नावली लालपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया, जिसके बाद सहायक अध्यापक कमलकांत शर्मा को प्रधानाध्यापक का चार्ज दिया गया। कमलकांत शर्मा का आरोप है कि बीईओ द्वारा दबाव डालकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद का दायित्व उन्हें सौंप दिया गया है।
बीएसए से यह भी शिकायत की गई है कि कुसुम प्रधानाध्यापिका द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के उपरांत भी विद्यालय के खातों से धनराशि का आहरण किया गया है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच आख्या तीन दिन के अंदर मांगी गई है। जिसमें यह भी पूछा गया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा इस्तीफा देने का कारण क्या है।