फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Take stock of land acquisition for Mathura-Bareilly highway

हाथरस : मथुरा-बरेली राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण का लिया जायजा

Sun, 02 Oct 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:27 PM IST
सार

गोल्डन कार्ड बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान और सासनी को छोड़कर अन्य समस्त सीएचसी की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों का भूलेख अंकन एवं स्थली सत्यापन के लंबित कार्य को तत्काल पूर्ण कराने व लंबित डाटा को पोर्टल पर फीड कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित धनराशि के वितरण के संबंध में समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में जाकर ग्राम प्रधानों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से किसानों से वार्ता करने और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए आवंटित की जाने वाली धनराशि के संबंध में पत्रावलियों को तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Hathras: Take stock of land acquisition for Mathura-Bareilly highway
हाथरस : कलेक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित धनराशि के वितरण के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का भूलेख अंकन और स्थलीय सत्यापन के उपरांत डाटा फीडिंग का भी जायजा लिया।
डीएम ने सूची में दर्ज अधिक से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने और प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गोल्डन कार्ड बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान और सासनी को छोड़कर अन्य समस्त सीएचसी की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों का भूलेख अंकन एवं स्थली सत्यापन के लंबित कार्य को तत्काल पूर्ण कराने व लंबित डाटा को पोर्टल पर फीड कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित धनराशि के वितरण के संबंध में समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में जाकर ग्राम प्रधानों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से किसानों से वार्ता करने और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए आवंटित की जाने वाली धनराशि के संबंध में पत्रावलियों को तैयार करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed