फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: System failed: Candidates wandered for hours to get the certificate of victory

हाथरस : सिस्टम फेल : जीत का प्रमाण पत्र पाने के लिए घंटों भटकते रहे प्रत्याशी

Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: System failed: Candidates wandered for hours to get the certificate of victory
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतगणना में प्रशासन का सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। केंद्रों पर प्रत्याशी, उनके एजेंटों और मतगणना में लगे कर्मियों को जानकारी देने के लिए कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति तैनात नहीं किया गया। इस कारण कोई भी सूचना पाने के लिए लोगों को घंटों इधर से उधर भटकना पड़ा।
मतगणना में स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। यह आलम यहां एमजी पॉलीटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर भी रहा। इस कारण समय समय पर हंगामे की स्थिति भी बनी रही। मतगणना पूरी होने के बाद जीत के प्रमाण पत्र पाने के लिए प्रत्याशियों को घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जीत की घोषणा के बाद मतगणना टेबल से एआरओ व एआरओ की टेबल से आरओ की टेबल तक आंकड़े पहुंचने में कम से कम 2 घंटे ले रहे थे। इसके बाद आरओ की टेबल से प्रमाण पत्र दिए जाने वाले काउंटर तक प्रमाण पत्रों को पहुंचने में दो घंटे लग रहे थे। इस बीच प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को घंटों इधर से उधर भटकना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed