फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Swami Rambhadracharya Ji Maharaj's birthday celebrated with great pomp

हाथरस: धूमधाम से मनाया स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का जन्मदिन

Tue, 14 Jan 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Swami Rambhadracharya Ji Maharaj's birthday celebrated with great pomp
हाथरस: सनातन मंदिर चेतना सोसायटी द्वारा सनातन धर्म रत्न से स्वामी रामभद्राचार्य जी को सम्मानित ? - फोटो : HATHRAS
धूमधाम से मनाया स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का जन्मदिन
विज्ञापन

कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत, कई बड़ी घोषणाएं भी कीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का 71 वां जन्मदिन श्रीरामकथा महोत्सव के दौरान धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। अपने 71 वें जन्मदिन पर बोलते हुए रामभद्राचार्य जी ने कहा कि विद्वान कभी वृद्ध नहीं होता। वयोवृद्धि ज्ञान वृद्धि कराती है, इसलिए वह ज्ञान वृद्ध होता है।
उन्होंने दिव्यांगों की सेवा में रत शिक्षण संस्था में दिव्यांगों को 50 कक्षीय भवन के लिए अनुदान की अपेक्षा की। इस मौके पर 10 कक्ष उन्होंने स्वयं को प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्माण की घोषणा की। सात कक्ष संजीव रावत, दो कक्ष डॉ. अविन शर्मा, दो कक्ष बनवाने की घोषणा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने की। इस घोषणा में देश प्रदेश के अन्य लोगों रुचि लेते हुए भी घोषणाएं की तो यह संख्या 52 तक पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि स्वामी रामभद्राचार्य चित्रकूट में स्थापित राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। यह घोषणाएं इस विद्यालय के लिए की गईं।
विज्ञापन

गुरु शरणानंद जी ने रामभद्राचार्य जी को खिलाई माखन मिश्री
हाथरस। स्वामी जी के 71 वें जन्मदिन पर बधाई देने आए कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज ने प्रसाद स्वरूप माख मिश्री खिलाई। गुरु शरणानंद ने कथा में मौजूद लोगों से कहा कि एक अद्भुत विद्वान अद्भुत वाचक आप की नगरी में उपस्थित हुआ है। यह प्रभु की असीम कृपा है और हाथरस का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि जहां राम है, वहां काम नहीं और जहां काम है वहां राम नहीं। कठोर नियमों के पालन से ही संयम आता है और संयम से पाप नष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने लिया स्वामी जी का आशीर्वाद
हाथरस। स्वामी जी को बधाई देने के लिए आए नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने स्वामी जी को बधाई दी और आशीर्वाद लिया। राज्य मंत्री ने कहा कि स्वामी जी का निर्देश है कि भला करोगे तो भला होगा। आज नहीं तो कल होगा, इसलिए जनता जनार्दन की सेवा में लगे रहो।
बिहार के सांसद ने दी तीन करोड़ देने की घोषणा
जन्मोत्सव का प्रारंभ माता बालचंद्र जी की बधाई से हुआ। दृष्टिहीन ज्योति विश्वकर्मा ने सोहर गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद बधाई शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। जन्मोत्सव के अध्यक्ष तुलसी पीठ के युवराज स्वामी रामचंद्र दास जय भैया ने गुरु जी के 211 प्रकाशित ग्रंथों तथा सामाजिक व दिव्यांग जनों की सेवा की चर्चा करते हुए उन्हें सनातन धर्म के रूपों की अग्रिम पंक्ति का संत बताते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

उन्होंने बताया कि 72 वां जन्मोत्सव 12 जनवरी से 20 जनवरी 2021 तक काशी में मनाया जाएगा। बिहार से राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने दिव्यांग विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के लिए तीन करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके बाद गाजियाबाद के वरुण तोमर ने अपनी सहयोगियों के साथ भजन संध्या के माध्यम से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed