{"_id":"62ed5afed4bd7f168c01c559","slug":"hathras-suspect-caught-in-district-hospital-beaten-and-chased-away-hathras-news-ali297592535","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल में संदिग्ध को पकड़ा, मारपीट कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल में संदिग्ध को पकड़ा, मारपीट कर भगाया
विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल में पकड़े गए जेबकट की पिटाई करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल परिसर में जेब कटी, मोबाइल व वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इन पर अंकुुश लगाए जाने के लिए सीएमएस ने एक टीम का गठन किया है। यह टीमें गुप्त रूप से ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। शुक्रवार को एक संदिग्ध को टीम ने पकड़ लिया, लेकिन यहां पर जमा हुई भीड़ ने उसे मारपीट कर पुलिस के आने से पहले भगा दिया।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने अस्पताल परिसर में जेब कतरों व मोबाइल चोरों और वाहन चोरियों की घटना को गंभीरता से लेते हुए एक गुप्त टीम का गठन किया है। यह टीम अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्धों पर नजर रखेगी।
टीम ने पहले ही दिन शुक्रवार की सुबह एक जेबकतरे को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई और उस जेब कतरे के साथ हाथापाई कर दी। भीड़ में शामिल लोगों ने जेबकतरे की धुनाई कर दी। जेब कतरे ने हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगी तो भीड़ ने उसे छुड़वा दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। संवाद