{"_id":"5fff3d938ebc3e32e764f056","slug":"hathras-students-students-celebrated-lohri-with-teachers-created-a-blast-hathras-news-ali253676155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मनाई लोहड़ी, मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मनाई लोहड़ी, मचाया धमाल
विज्ञापन
हाथरस : एसएसडी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी मनाते शिक्षक व विद्यार्थी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी एवं संक्रांति का पर्व छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया। शुभारंभ अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
हेड बॉय सुमित वशिष्ठ एवं हेड गर्ल काजल सेंगर ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर लोहड़ी पर्व का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के लोक संगीत के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे संस्कार और संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसको विद्यार्थियों के दिलों में स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए, जिससे विद्यार्थी इस संपदा को आगे बढ़ाते रहें। उपप्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को लोहड़ी एवं संक्रांति की बधाई दी। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया भी मौजूद थे।