फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students seen in tribal costumes

हाथरस : आदिवासी वेशभूषा में दिखे छात्र-छात्राएं

Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students seen in tribal costumes
हाथरस : क्रॉफ्टिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरपीएम पब्लिक इंटर कॉलेज में एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश व मेघालय में होने वाली विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों व उनके आयोजनों का को आर्ट क्राफ्टिंग और पेंटिंग के जरिये छात्र-छात्राओं ने उकेरा।
कार्यक्रम में शामिल सभी वर्ग के छात्रों ने विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश के मेघालय में आदिवासियों की वेशभूषा का प्रदर्शन किया। आरपीएम विद्यालय की उपप्रधानाचार्य चंदना बंटिया ने बताया कि प्रति सप्ताह एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विभिन्न विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में किया जाता है। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच आर्ट क्राफ्टिंग व पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराके उनका मार्गदर्शन किया जाता है, ताकि उन्हें और अन्य राज्यों के एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश व मेघालय में होने वाली विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों और वहां की संस्कृति के बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमाशंकर शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल होने पर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य धीरज गौतम ने सभी कोऑर्डिनेटर को इस तरह के आयोजन करने के लिए सराहा। प्रतियोगिता में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर पल्लवी कौशिक, महिमा सारस्वत, निर्मला माहेश्वरी, सुषमा शर्मा का विशेष सहयोग सहयोग रहा। गौरीशंकर शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed