फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students could not tell the definition of science to the chairman of the commission

हाथरस : आयोग के अध्यक्ष को विज्ञान की परिभाषा नहीं बता पाए छात्र

Sat, 17 Sep 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले के दौरे पर आए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को हतीसा-भगवंतपुर के संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने उन्हें खुद परिभाषा बताई और कहा कि वह लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें, तभी आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने विज्ञान की परिभाषा छात्रों से पूछी, लेकिन वह नहीं बता पाए तो उन्होंने बताया कि क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

विज्ञापन
Hathras: Students could not tell the definition of science to the chairman of the commission
हाथरस : संविलय विद्यालय भगवंतपुर में एक छात्र से सवाल पूछते बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को हतीसा-भगवंतपुर के संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने बच्चों की क्लास ली। बच्चे उन्हें विज्ञान की परिभाषा नहीं बता पाए। अध्यक्ष ने उन्हें खुद परिभाषा बताई और कहा कि वह लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें, तभी आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने शिक्षिकाओं को बच्चों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विकास खंड मुरसान के हतीसा भगवंतपुर के संविलियन विद्यालय पहुंचे डॉ. देवेंद्र शर्मा सबसे पहले कक्षा पांच में पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में जानकारी ली। फिर वह कक्षा आठ में विज्ञान की कक्षा में पहुंचे। उन्होंने विज्ञान की परिभाषा छात्रों से पूछी, लेकिन वह नहीं बता पाए तो उन्होंने बताया कि क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी कहा कि वह किताबी ज्ञान के अलावा भी बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान की शिक्षा जरूर दें। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत की। शिक्षकों से कहा है कि व्यवहारिक पर भी ध्यान दिया जाए। उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प योजना से हो रहा विद्यालयों का कायाकल्प : शर्मा
हाथरस। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा दिल्ली की शिक्षा प्रणाली बेहतर बताए जाने पर कहा कि हर व्यक्ति अपनी दुकान को बढ़िया बताता है। अगर उत्तर प्रदेश का मॉडल देखें तो आज कायाकल्प योजना से विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला और बच्चों के प्रति संवेदनशील हैं। उनकी संवेदनशीलता इसी से दिखती है कि प्रदेश में 19 कायाकल्प योजनाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दिखाई दे रही हैं। जहां नहीं हुई हैं, वहां शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा दिल्ली में शराब में घोटाला हो गया और बस खरीद में घोटाला हो गया। यूपी में भ्रष्टाचार खत्म कराने की सरकार है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाली सरकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed