फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Student dies in Hathras and woman in Sadabad due to fever

हाथरस : बुखार से हाथरस में छात्र व सादाबाद में महिला की मौत

Fri, 17 Sep 2021 09:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Student dies in Hathras and woman in Sadabad due to fever
बागला जिला अस्पताल में भर्ती बुखार व अन्य संचारी रोगों से पीड़ित बच्चे। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस/ सादाबाद।
विज्ञापन

जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में एक छात्र की बुखार से मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार हैं। वहीं, सादाबाद में भी एक महिला की मौत हो गई। हाथरस में योगेंद्र पुत्र जयंती सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था।
बताते हैं कि पिछले दिनों वह अपनी ननिहाल फिरोजाबाद गया था। वहीं वह बीमार हो गया था। यहां आकर उसकी तबियत और बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसके घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं, सादाबाद नगर और क्षेत्र में वायरल का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगातार लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल व अन्य रोगों से पीड़ित लोगों की लाइन पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आगरा बाईपास रोड स्थित बैजनाथ मंदिर के पास रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला की मौत बुखार से हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। कुछ दिन पहले भी कुरसंडा में बुखार से एक मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में वायरल को लेकर अजीब से दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed