फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Street vendors who repay the previous loan will be able to get a loan of 20 thousand

हाथरस ः पिछला ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को मिल सकेगा 20 हजार का ऋण

Sun, 27 Mar 2022 07:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Street vendors who repay the previous loan will be able to get a loan of 20 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत डूडा विभाग की ओर से विगत में 10 हजार रुपये का ऋण लेने के बाद इसे चुकाने वाले सभी स्ट्रीट वेंडरों को अब 20 हजार रुपये का ऋण मिल सकेगा। इस संबंध में एडीएम बसंत अग्रवाल ने डूडा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसमें ऐसे सभी स्ट्रीट वेेंडरों का डाटा तैयार कर ऋण दिलाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत करीब 5300 स्ट्रीट बैंडरों को ऋण उपलब्ध कराया गया था। समीक्षा के दौरान एडीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे सभी स्ट्रीट वेंडरों का डाटा तैयार कर उन्हें फोन के माध्यम से 20 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कि वह अपने कामों को तेजी से बढ़ा सकें।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 70 फीसदी स्ट्रीट वेंडरों ने अपना ऋण चुका दिया है। इन सभी वंडरों को जल्द की फोन के माध्यम से नया ऋण लेने के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। एडीएम ने कहा कि इन स्ट्रीट वेंडरों को बैंक को ऋण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed