फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sticks in two sides, fined brick stones in Bijalpur

हाथरस : बीजलपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फिंके ईंट पत्थर

Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sticks in two sides, fined brick stones in Bijalpur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बीजलपुर में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर ईंट पत्थर फेंके। दोनों ओर से लाठी डंडे भी चले। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। पीड़ित पक्ष ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है।
इस मामले में गांव निवासी योगेेश कुमार पुत्र सत्यप्रकाश ने बुधवार को 26 लोगों को नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में दी गई तहरीर बताया कि पांच मई की सुबह करीब साढ़ेे नौ बजे वह अपने घर पर परिवारीजनों के साथ बैठकर खाना खा रहा था, तो इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने साथ भीड़ लेकर उसके घर के अंदर घुस आया और उसे व उसके परिवारीजनों को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन

उक्त युवक के आदेश पर भीड़ में शामिल कुछ लोग घर की छत पर चढ़ गए और ईंट पत्थर बरसाने लगे। इन लोगों ने बुरी तरह से लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गाली गलौज की। महिलाओं से भी अभद्रता की। इस घटना में जयमाला पुत्री सत्यप्रकाश, सर्वेश पत्नी योगेश, रौतन देवी पत्नी भीकम सिंह और योगेश घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों के आ जाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed