{"_id":"5f94770c8ebc3e9bee593c0d","slug":"hathras-sp-inspects-mursan-kotwali-gives-instructions-hathras-news-ali2471268127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एसपी ने किया मुरसान कोतवाली का निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एसपी ने किया मुरसान कोतवाली का निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन
हाथरस: मुरसान कोतवाली में निरीक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली मुरसान का एसपी विनीत जायसवाल ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई, फाइलों के रख रखाव को देखा। महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी को शिकायत करने आई महिलाओं के लिए अलग से रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। थाने पर बनी कोविड-19 डेस्क पर मास्क, सैनिटाइजर आदि सामान रखने के लिए कोतवाल प्रभारी को निर्देशित किया।
एसपी ने मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गुंडा, गैंगस्टर, टॉप-10 अपराधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कोतवाली प्रभारी को इनकी गतिविधियों की जानकारी करने के लिए कहा।
थाना कार्यालय में बनी हिस्ट्रीशीटर की फ्लाई सीट पर निगरानी का अवलोकन किया गया। जिसकी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस दौरान मुरसान कोतवाली प्रभारी को सभी की निगरानी एक सप्ताह के भीतर कराए जाने के एसपी ने निर्देश दिए।