फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Son-daughter-in-law killed old woman for six bighas of land

Hathras: छह बीघा जमीन के लिए बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर किया बुजुर्ग मां का कत्ल, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Sun, 25 Sep 2022 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी कि पितृ अमावस्या के दिन लोग अपने पितरों का पूजन कर रहे थे और उनके लिए तर्पण कर रहे थे, वहीं गांव कमालपुर में स्वार्थी पुत्र ने अपनी पत्नी की मदद से महज जमीन की खातिर अपनी बुजुर्ग मां का ही खून बहा दिया।

विज्ञापन
Hathras: Son-daughter-in-law killed old woman for six bighas of land
बुजुर्ग की मौत के बाद विलाप करती घर की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में रविवार की सुबह छह बीघा जमीन की खातिर पुत्र और पुत्र वधू ने 70 वर्षीय मां की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। वृद्धा ने छह बीघा जमीन छोटे बेटे को दे दी थी। इससे खफा होकर दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई, जब वृद्धा पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर लौट रही थी। घटना के बाद आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी फरार हैं।

विज्ञापन


दूसरे बेटे ने भाई-भाभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि घटना के कुछ देर बाद सिकंदराराऊ के पेट्रोल पंप के निकट से पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मृतका के मझले बेटे भीकम सिंह पुत्र स्व. फतेह सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह तीन भाई हैं। सबसे बड़ा भाई राकेश, उससे छोटा वह खुद और सबसे छोटा महेश है। उसकी मां श्रीदेवी (70 वर्ष) की गांव कमालपुर में छह बीघा जमीन है। मां ने यह जमीन भीकम की पत्नी ज्ञान देवी के नाम कर दी थी। इस बात से छोटा भाई महेश और उसकी पत्नी कमलेश उससे रंजिश माने लगी थी। जमीन पर उसका कब्जा है, लेकिन कमलेश इसे जोतने नहीं देती। कमलेश ने बंटवारे का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 सितंबर की सुबह महेश और उसकी पत्नी कमलेश ने मां की गर्द पर उस समय धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जब वह पीपल के पेड़ की पूजा कर लौट रही थीं। घटना के बाद दोनों को भागते गांव के लोगों ने देखा। घटनास्थल पर तत्काल सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। तीन घंटै बाद ही पुलिस ने आरोपी कमलेश को सिकंदराराऊ स्थित जीटी रोड के रिलायंस पेट्रोल पंप से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं जाने की फिराक में थी।


पितृ अमावस्या के दिन ली बुजुर्ग मां की जान
इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी कि पितृ अमावस्या के दिन लोग अपने पितरों का पूजन कर रहे थे और उनके लिए तर्पण कर रहे थे, वहीं गांव कमालपुर में स्वार्थी पुत्र ने अपनी पत्नी की मदद से महज जमीन की खातिर अपनी बुजुर्ग मां का ही खून बहा दिया। पूरा गांव दोनों पति-पत्नी को उनकी इस हरकत के लिए धिक्कार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed