फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Some members of Zilla Panchayat may soon join BJP

हाथरस : जिला पंचायत के कुछ सदस्य जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Some members of Zilla Panchayat may soon join BJP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद अब सभी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना का इंतजार है। इससे पहले सीमा का खेमा निर्दलीय सदस्यों से लगातार संपर्क कर रहा है और यह भी प्रयास किए जा रहे हैं कि अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा निर्दलीय सदस्य भाजपा में शामिल हो जाएं। सूत्रों के मुताबिक कुछ सदस्यों को इसके लिए राजी भी कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सीमा उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद अब सभी को इसका इंतजार है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कब होगा। सीमा उपाध्याय को भाजपा में शामिल कर भाजपा ने यहां इस पद के लिए अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। यह भी तय माना जा रहा है कि भाजपा सीमा को ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाएगी। इस चुनाव में भाजपा के 24 में से मात्र पांच समर्थित सदस्य ही जीते हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए भाजपा ने 11 ऐसे नेताओं को भी पार्टी में वापस ले लिया, जिन्हें पंचायत चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में निकाला गया था। इनमें चार या तो खुद जिला पंचायत सदस्य हैं या उनके परिजन हैं। भाजपा नेताओं का यह दावा है कि जिला पंचायत में 24 में से 16 सदस्य उसके खेमे में हैं। सूत्रों की माने तो यह पूरी तस्वीर सीमा उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद ही बदली है। जिला पंचायत में इस बार 10 निर्दलीय सदस्य जीत कर आए हैं ऐसे में निर्दलीय के हाथ में ही जीत की चाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद अब निर्दलीय की संख्या नौ रह गई है। इनमें 4 भाजपा निष्कासन वापस लेने के बाद अपने बता रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इनके अलावा 4 और निर्दलीय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। एक पार्टी के भी समर्थित एक-दो सदस्यों को भी लाने की कोशिश की जा रही है। सीमा उपाध्याय का खेमा लगातार संपर्क में हैं। खुद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने इसकी कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed