फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Solar LED lights will be installed in Gram Panchayats

हाथरस : ग्राम पंचायतों में लगेंगी सोलर युक्त एलईडी लाइट

Sun, 03 Apr 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Solar LED lights will be installed in Gram Panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पथ प्रकाश राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में सोलर ऊर्जा से चलने वाले एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। शासन के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं। सामान्य स्ट्रीट लाइटों को ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइट में परिवर्तित करने के भी निर्देश दिए हैं।

ग्राम पंचायतों के रास्ते भी अब सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे। शासन ने यह भी कहा है कि ग्राम पंचायतों में लगीं सादा स्ट्रीट लाइटों को सोलर ऊर्जा एलईडी लाइट में परिविर्तित कर दिया जाए। यह लाइट नेडा के माध्यम से लगाई जाएंगी। शासन ने कहा है कि इन एलईडी लाइटों पर वित्त आयोग से मिली धनराशि को शासनादेश के क्रम में खर्च किया जाए। इस क्रम में डीपीआरओ जीडी जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed