{"_id":"638ce6cbb32d292182151aa7","slug":"hathras-six-months-ago-a-young-man-separated-from-his-family-was-found-hathras-news-ali3062284172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छह माह पहले परिजनों से बिछड़ा युवक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छह माह पहले परिजनों से बिछड़ा युवक मिला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
छह माह पहले परिजनों से बिछड़ा युवक अपने परिजनों से मिल गया। अपना घर आश्रम में रविवार को युवक का अपने परिवार से मिलन हुआ। आश्रम की कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
15 जून 2022 को चमनेश कुमार राजपूत की सूचना पर मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति को जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम में चमनेश कुमार राजपूत की सूचना पर लाया गया था। वह शहर में करबला रोड पर मिले थे। आश्रम में छह माह तक उनका उपचार कराया गया और उनकी सेवा की गई।
स्वस्थ होने पर परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। युवक की पहचान नेकसेराम निवासी नगला मेहताब अलीगढ़ के रूप में हुई। उनकी पत्नी पुष्पादेवी व अन्य परिजन उन्हें लेने के लिए रविवार को अपना घर आश्रम पर आए। इधर, परिजनों से मिलकर नेकसेराम काफी खुश दिखाई दिए। संवाद