{"_id":"5ed93b1b8ebc3e907f18c395","slug":"hathras-silence-in-many-markets-including-ghantaghar-hathras-news-ali2353249133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घंटाघर सहित कई बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस की सख्ती बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घंटाघर सहित कई बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस की सख्ती बरकरार
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के घंटाघर सहित कई मुख्य बाजार हॉटस्पॉट इलाके की सीमा में होने के कारण बंद रहे। वहां पुलिस की सख्त नाकाबंदी रही और लोग जरूरी चीजों के लिए भी परेशान दिखे। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर रखा है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले गली सीकनापान निवासी एक सराफा कारोबारी की मौत हुई थी। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसके घर के 250 मीटर की परिधि के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर इसे सील कर दिया गया था। यहां पूरी तरह से लॉकडाउन है।
इसमें शहर के सीकनापान गली, घंटाघर, मोहनगंज, नजिहाई बाजार, बुर्जवाला कुआं, हलवाईखाना, रूई की मंडी सहित कई बाजार बंद रहे। यहां बैरीकेडिंग और जालियां लगाकर पूरी तरह से नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस भी इस दौरान वहां तैनात रही और लोगों की आवाजाही रुकी रही। इस इलाके के लोग घरों में ही कैद रहे। जरूरी सामान नहीं मिलने से भी लोग परेशान दिखे।