फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sikandrau drenched in patriotism with the tricolor yatra

हाथरस : तिरंगा यात्रा से देशभक्ति में सराबोर हुआ सिकंदराराऊ

Sun, 14 Aug 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sikandrau drenched in patriotism with the tricolor yatra
हाथरस : अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल की तिरंगा रैली को संबोधित करते विधायक वीरेंद्र सिंह राना। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के क्रीड़ास्थल से शनिवार को तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर रैली में हिस्सा लिया। ट्राय ट्रेन में भी बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर बैठे थे। पूरा माहौल तिरंगामय हो गया। सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह के संबोधन के बाद यात्रा शुरू हुई।
यात्रा से पूर्व आयोजक विपिन वार्ष्णेय ने सांसद, विधायक और अन्य अतिथियों को तिरंगी पगड़ी पहनाकर और तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा आजादी 75 वें अमृत महोत्सव पर पूरे देश में एक अलग ही उत्साह का वातावरण बन गया है। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि यह समस्त आयोजन वास्तव में मातृभूमि पर जान न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को समर्पित है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में मां भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए। संचालन जयपाल सिंह चौहान ने किया। देवदत्त वर्मा, पूर्व चेयरमैन वर्षा वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, दवा निर्माता देवेंद्र राघव, नरेंद्र सिंह पप्पू जादौन, तेजवीर सिंह सिसौदिया, भाजपा नगराध्यक्ष नीरज वैश्य, चेतन शर्मा, बृजबिहारी कौशिक, गिरीश मोहन गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, सुशीला चौहान, मुकुल गुप्ता, अनवार खां, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई, शिरोमणि वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, परीक्षित वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, धीरज वार्ष्णेय, जौली वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, भानुप्रताप सक्सेना, बंटी आर्य, राजू जैन, मुदित जैन, राकेश गुप्ता बालाजी, विकास वर्मा, मोनू वर्मा, कन्हैया वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, गोपाल वार्ष्णेय, रामप्रताप सिंह चौहान, रामवीर सिंह बघेल, व्यापारी नेता संजीव महाजन, ताराचंद्र राना, डॉ. रामप्रकाश गुप्ता, राजू सुपारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed