{"_id":"5f0768a48ebc3e63cc58c27c","slug":"hathras-show-cause-notice-to-village-head-and-panchayat-secretary-of-village-maghatai-hathras-news-ali2382394125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गांव मघटई के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गांव मघटई के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक मुरसान के गांव मगटई का डीपीआरओ बनवारी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। गांव में ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सफाईकर्मी नहीं मिलने की स्थिति में नो वर्क नो पे के तहत वेतन रहित करने के आदेश दिए हैं।
ऑपरेशन कायाकल्प और शौचालय निर्माण के काम शासन की प्राथमिकता में हैं। यही वजह है कि अधिकारी समय-समय पर इनका जायजा ले रहे हैं। गांव मगटई में निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने ऑपरेशन कायाकल्प के कामों का अवलोकन किया। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कामों से असंतोष व्यक्त किया। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।
डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। वहीं गांव में सफाई कार्य न मिलने पर उक्त सफाईकर्मी को नो वर्क नो पे के तहत वेतन रहित करने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ ने कहा है कि ऑपरेशन कायाकल्प व सामुदायिक शौचालय के निर्माण शासन की प्राथमिकता बिंदु में हैं। इन कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।